Beawar Update: कुनडी विसर्जन के साथ चालिहो महोत्सव संपन्न, कुनडी विसर्जन यात्रा में उमडा सिंधी समाज

शहर के नंदनगर स्थित झूलेलाल मंदिर मे चल रहे चालिहो महोत्सव का शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ समापन हुआ। इस मौके पर सुबह झुलेलाल मंदिर परिसर मे पूज्य बहराणा साहिब का आयोजन किया गया। जिसमे एक से बढकर एक पंजडे की प्रस्तुतियां दी गई। इसके पश्चात व्रतधारियों तथा अन्य श्रद्धालुओं द्वारा तैयार की गई कुनडी पर जल के छीटों से पल्लव पाया गया। इसके बाद कुनडी विसर्जन के लिए शोभायात्रा का आयोजन किया गया। झूलेलाल मंदिर से आरंभ हुई शोभायात्रा मे समाज के महिला पुरूषों व युवक-युवतियो ने भाग लिया। इस दौरान व्रतधारी महिलाओ व अन्य श्रद्धालु सिर पर कलश धारण कर चल रहे थे। इस दौरान भगवान झुलेलाल के जयकारो से शहर की गलिया गुंजायमान हो गइ।

झूलेलाल मंदिर से शोभायात्रा चांग चितार रोड, चांग गेट, पाली बाजार, एकता सर्किल होते हुए सुभाष उद्यान की पाल पर पहुची। शोभायात्रा का मार्ग मे जगह-जगह पर अनेक सामाजिक संगठनो, व्यापारिक संगठनो की ओर से पुष्प वर्षा कर तथा शीतल पेय पिलाकर स्वागत किया गया। शोभायात्रा के सुभाष उद्यान की पाल पर पहुंचने के बाद यहा पर पंजडे गाये गए जिसमे समाजबंधु झूम उठे। इसके बाद कुनडी का विसर्जन करते हुए 40 दिवसीय अखण्ड ज्योत को भी जल मे प्रवाहित किया गया। पल्लव मे सभी के सुखी जीवन की कामना की गई। तथा पुनरू जल्दी चालिहो महोत्सव आने की प्रार्थना की गई। मालूम हो कि पिछले कई वर्षो से चालिहो साहिब सेवा मंडल के सदस्यों की ओर से चालिहो महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है। व्रतधारी व्रत रखकर सुबह से शाम तक ईष्टदेव के सममुख बैठकर भजन कीर्तन आदि करते है। शोभायात्रा के दौरान मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, सदस्यगण तथा सिंधी समाज के गणमान्य व्यक्ति शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *