भक्तगणों ने मनाया संत गोपालराम महाराज का जन्मदिन, संत ने भक्तगणों को दिया रूद्राक्ष रूपी प्रसाद

अंतर्राष्ट्रीय रामस्वामी संप्रदाय के विद्वान संत गोपालराम महाराज ने अजमेरी गेट रामद्वारा में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हर जीव परमात्मा का ही अंश है जो परमात्मा से बिछड़ गया है। इसलिए हर जीव परमात्मा को प्राप्त करने के लिए छटपटा रहा है। परामात्मा से मिलने का आनंद जीव सांसारिक पदार्थों में ढूंढ़ा करता है। किंतु क्षणभंगुर संसार में वह शाश्वत परम आनंद मिल ही नहीं पाता। क्षणभंगुर विषयों के आनंद में मस्त होकर जीव अपना परम लक्ष्य भुला देता है। इस प्रकार बार-बार जन्म लेने व मरने के चक्र में फंसकर जीव दुरूखी होता रहता है। लेकिन सामान्य तौर पर जीव ऐसा सोचता है कि यदि परमानंद न मिले तो सांसारिक आनंद तो मिले, लेना आनंद ही है क्योंकि यह आनंद से बिछड़ा हुआ उस परमानंद को ढूंढता फिरता हैं। धर्मसभा के दौरान शुक्रवार को भक्तगणों ने महाराज का जन्मदिन मनाया।

इस दौरान भक्तगणों ने महाराज का साफा व माला पहनाते हुए माहाराज का आशिर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर संत गोपालराम महाराज ने भक्तगणों को रूद्राक्ष रूपी प्रसाद का वितरण किया। इस दौरान सागवाड़ा, पाली व ब्यावर के आदर्श नगर महिला मंडल, रामद्वारा महिला मंडल, साहू समाज महिला मंडल तथा रामद्वारा सेवा समिति के सैकड़ो भक्तों द्वारा संतश्री पर पुष्पों की बारिश की। जन्मदिवस कार्यक्रम के दौरान बडी संखया में महिला तथा पुरूष भक्तगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *