Chandrayan -3 Landing : अब चंदा मामा दूर के नहीं ट्यूर के, चंद्रयान 3 ने चांद पर की सफल लैंडिग

Chandrayan -3 Landing : बुधवार का दिन भारत देश के इतिहास में एक स्वर्णिम दिन के रूप में दर्ज हो गया। बुधवार शाम को 6 बजे भारत देश के चंद्रयान 3 ने चांद के दक्षिण धु्रव पर सफल लैडिंग कर एक नया इतिहास रच दिया। चंद्रयान 3 की सफल लैडिंग के बाद भारत देश दुनिया का पहला देश बन गया है जो सबसे पहले चांद पर पहुंचा है। देश के वैज्ञानिकों के सपने को पूरा होता देखने के लिए करोडो लोग टीवी स्क्रिन से जुडे रहे है। देश के प्रत्येक नागरिक की नजर उस पल को देखने के लिए लालायित दिखाई दी, जिस पल को चंद्रयान 3 ने चांद पर सफल लैडिंग की।

देश के उक्त मिशन की कामयाबी पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दक्षिण अफ्रीका से वैज्ञानिकों तथा देशवासियों को खूब-खूब बधाईयां दी। प्रधानमंत्री मोदी ने वैज्ञानिकों तथा करोडों देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैडिंग के बाद बरसों पुराने गीत चंदा मामा दूर के….. के मायने बदल गए है। अब चंदा मामा दूर के नहीं अब चंदा मामा ट्यूर के हो गए है और यह हमारे देश के वैज्ञानिकों ने कर दिखाया है। बुधवार शाम को चंद्रयान 3 की सफल लैंडिग के बाद शहरवासियों में भी उत्साह देखा गया। शहर के कई क्षेत्रों में शहरवासियों ने आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई। इस दौरान शहर के कई क्षेत्रों में फटाखों की आवाजें सुनाई दी। जे स्काई न्यूज चैनल भी ब्यावर जिले के समस्त निवासियों को देश के इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए बधाई देता है।

उधर चंद्रयान 3 की चांद पर सफल लैडिंग के उपलक्ष में भारतीय जनता अजमेर देहात की और से जिलाध्यक्ष देवीशंकर भूतडा के सानिध्य में चांग गेट स्थित गांधी र्सि्कल पर आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्त्ताओं ने देश की इस उपलब्धि पर एक दूसरे को बधाईयां दी। आतिशबाजी के दौरान बडी संखया में भाजपा पदाधिकारी तथा कार्यकर्त्ता उपस्थित थे। इसी प्रकार ब्यावर व्यापार संघ की और से चांग गेट स्थित स्वामी कुमारानंद सर्किल पर भव्य आतिशबाजी की गई। इस दौरान उपस्थित संघ पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने आतिशबाजी करते हुए खुशियां मनाई तथा देश के इस गौरवपूर्ण क्षण के लिए एक दूसरे को बधाईयां दी। आतिशबाजी के दौरान बडी संखया में शहरवासियों ने शिरकत की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *